Showing posts with label हिन्दी. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी. Show all posts

Monday, September 14, 2009

हिन्दी दिवस तब्दील हो....!

हिन्दी दिवस
हमारी हिन्दी परंपरा के बोध मात्र के लिए  ही नहीं
जिससे कि हमारी शब्दावलियां , साहित्य भण्डार,
विरासत में मिले ऐसे साक्ष्य
और हमारी मातृ-भाषा
अपने इतिहास को सशक्त बनाते हों

हमारे पुरोधाओं ने
अपना सर्वस्व न्यौ़छावर कर
गरिमामय संकल्पना से
स्थापित किया इसे
इनकी प्रेरणा
सिमट कर न रह जाय
हिन्दी दिवस मनाने मात्र में-----
बैनर लगाया
किसी को मुख्य अतिथि बनाया
पचीस - पचास के बीच में
स्थितप्रज्ञ हो
ढेर सारी कार्य योजना का संकल्प लिया
और फिर
अपनी - अपनी डफली
अपना - अपना राग

सच तो यह है
अब बहुत हो चुका
क्या बचा है खोने को 
हिन्दी दिवस तब्दील हो--
हिन्दी सप्ताह में
हिन्दी माह में
हिन्दी वर्ष में
हिन्दी दशक में
तब तक जब तक कि
रग - रग में हमारी मातृ-भाषा
सर्वश्रेष्ठ रूप में स्थापित न हो जाय ।